टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में गुरुवार को बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी (PNG) के बीच क्वोलिफायर के लिए अहम मैच ओमान क्रिकेट अकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा। बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से मिली हार के बाद अब उनको सुपर 12 राउंड में जगह बनाने के लिए के इस मैच को अच्छे नेट रन रेट से जीतना होगा। हालांकि बांग्लादेश ने ओमान को हराकर अपनी पहली जीत हासिल करने के साथ लय में लौटती नजर आ रही है।

Advertisement

ओमान के खिलाफ मिली जीत भी आसान नहीं थी। इसलिए पीएनजी के खिलाफ एक बड़ी जीत न केवल बांग्लादेश को अगले दौर में जगह बना सकती है, बल्कि उनको टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी उम्मीदों बरकरार रखेगी। इसी टीम ने हाल ही में टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

Advertisement

फिलहाल बांग्लादेश चार टीमों की तालिका में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, वह ओमान से रन-रेट से पीछे है। अगर वे अच्छे रन के साथ मैच नहीं जीत पाते तो वे टूनार्मेंट से बाहर हो सक ते हैं। इसलिए उनकी नजर जीत के साथ अच्छे रन रेट पर होगी।

स्कॉटलैंड से प्रेरणा लेते हुए पीएनजी आज बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान देगी क्योंकि दो दिन पहले अपने विरोधियों के खिलाफ जो प्रदर्शन दिखाई थी वह बेहद शानदार थी। मैच में 35/5 होने के बावजूद उन्होंने 166 रन का पीछा किया था।

विश्व कप में पहली बार आगाज करने वाली टीम अभी भी अंकों के कारण प्रतियोगिता से बाहर नहीं हुई हैं। हालांकि, उनकी प्राथमिकता एक जोखिम भरे नेट रन रेट को बढ़ावा देने के बजाय विश्व कप में अपनी पहली जीत और एक मजबूत टी 20 टीम के खिलाफ जीत हासिल करना होगा।

चार्ल्स अमिनी ने कहा, विश्व कप में कम से कम एक मैच जीतना यह इतिहास बनाने जैसा होगा। हमारी पहली प्राथमिकता यही होगी। इस बाद जो होगा वह हमारे कंट्रोल में नहीं है। लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हम अच्छे नेट रन रेट से मैच जीतकर अगले दौर में जाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Advertisement

बांग्लादेश ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक एक अच्छी बल्लेबाजी प्रदर्शन नहीं दिखा पाई है। उन्होंने शीर्ष अंतिम गेम में बदलाव किया, लेकिन सलामी बल्लेबाजों को पावरप्ले में अधिक रन बनाने की जरूरत है। मध्यक्रम में शाकिब अल हसन की फॉर्म बेहतर है, लेकिन उन्हें डेथ ओवर में तेजी से रन बनाना होगा। हालांकि वे अपने 11 सदस्यों की टीम में बदलाव करते हुए बल्लेबाजी क्रम में फेरबदल कर सक ते है।

पीएनजी को इस साल काफी नुकसान हुआ है और उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी के प्रदर्शन में गिरावट आई है। आज होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उनके बल्लेबाजों को लय पाते हुए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार