आईसीसी टी-20 विश्वकप 2021 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। टी-20 विश्वकप 2021 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम पहुंची थीं। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टी-20 विश्वकप सेमीफाइनलिस्ट की इन चारों टीमों को मिलाकर बेस्ट 11 बनाई है। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रलियाई टीम के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी। सचिन तेंदुलकर की टीम में बतौर ओपनर डेविड वॉर्नर शामिल हैं। जोस बटलर उनके साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जोस बटलर उनकी टीम के विकेटकीपर भी हैं। 

Advertisement

मिडिल आर्डर में उन्होंने बाबर आजम, केन विलियमसन और आलराउंडर मोइन अली को जगह दी है। सचिन तेंदुलकर ने केन विलियमसन की कप्तानी पर भरोसा जताया है और उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। मिशेल मार्श और लियाम लिविंगस्टोन दो आलराउंडर को उन्होंने फिनिशर की भूमिका में रखा है। बोलिंग का जिम्मा उन्होंने पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट और एडम ज़म्पा को दिया है।  

कुछ इस तरह नजर आती है सचिन की टीम:  डेविड वार्नर, जोस बटलर (Wk), बाबर आजम, केन विलियमसन(c), मोईन अली, मिशेल मार्श, लियाम लिविंगस्टोन, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार