आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को लगातार 2 मैचों में 2 हार का सामना करना पड़ा है। नतीजा ये हुआ कि भारतीय टीम पर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 

Advertisement

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए चिंता जताते हुए एक ऐसी समस्या बताई है जिसके कारण भारत को पिछले कुछ समय से परेशानी हो रही है। सचिन ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को लेग स्पिन खेलने में परेशानी हो रही है और ये कही ना कही सभी बल्लेबाजों की परेशानी है।

अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर बात करते हुए सचिन ने कहा," मैंने एक चीज देखी है। जो लेग स्पिनर अपनी गेंद को मिक्स कर रहे हैं, गुगली फेंक रहे हैं, टॉप-स्पिन और फ्लोर डाल रहे है या फिर नॉर्मल स्पिन डाल रहे हैं वो हाल में भारत के खिलाफ कामयाब रहे हैं।"

सचिन ने आगे बात करते हुए कहा,"ईश सोढ़ी काफी असरदार रहे और दूसरी तरफ सैंटनर ने भी अच्छी गेंदबाजी की। दोनों ने 8 ओवरों में केवल 32 रन दिए जो कि बेहद बेहतरीन प्रदर्शन है। मुझे लगता है कि हमें इस कमजोरी पर काम करना चाहिए।"

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज भी दबाव बनाने में विफल हो रहे हैं और वो शुरुआत में विकेट नहीं चटका पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मिस्ट्री स्पिनर भी विकेट चटकाने में विफल रहा है जिसके कारण भारत को और परेशानी हुई है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार