आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका की पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने की योजना सफल रही। बांग्लादेश ने पहली पारी में श्रीलंका 172 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.5 ओवर में 172 रन बना दिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा (1) का विकेट खो दी। लेकिन, चरित असलांका (49 रन में 80) और भानुका राजपक्षे (31 रन पर 53) ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया और टीम को 18.5 ओवर में 5 विकेट से जबरदस्त जीत दिखाई। यह टी-20 विश्व कप में श्रीलंका का सर्वाधिक सफल 'रन चेज' था।

इससे पहले, बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद नईम और मुशफिकुर रहीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस दौरान जहां नईम ने 62 रन बनाए तो रहीम ने नाबाद 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

दूसरी तरफ, श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में बिना कोई विकेट झटके 41 रन दे दिए थे, जबकि चमिका करुणारत्ने ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपने तीन ओवरों में सिर्फ 12 रन देकर 1 विकेट लिया।

संक्षिप्त स्कोर :

Advertisement

बांग्लादेश 20 ओवर में 171-4 (मोहम्मद नईम 62, मुशफिकुर रहीम 57, चमिका करुणारत्ने 1/12) श्रीलंका से 18.5 ओवर में 172-5 (चरित असलांका 80, भानुका राजपक्षे 53, शाकिब अल हसन 2/17)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार