T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टी-20 विश्वकप की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाहीन को संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए साथी खिलाड़ियों के साथ मैच में गेंदबाजी करते हुए देखा गया, जहां मोहम्मद रिजवान उनका सामना कर रहे थे। 

Advertisement

शाहीन अफरीदी को शायद अपने ही देश के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान में कोई न्यूजीलैंड का खिलाड़ी नजर आ गया जिसके चलते उन्होंने ऐसी तेज तर्रार गेंद फेंकी की रिजवान बल्ला फेंककर मैदान पर चीख पड़े। शाहीन ने शॉर्ट लेंथ की गेंद की फेंकी और पिच से उछाल लेने के बाद गेंद सीधा रिजवान की कलाइयों पर जा लगी। 

Advertisement

गेंद लगते ही मोहम्मद रिजवान को भयानक दर्द में और तकलीफ के चलते इधर-उधर भागता हुआ पाया गया। मेडिकल स्टाफ उसकी घायल उंगली को देखने के लिए दौड़ी, मोहम्मद रिजवान की चोट गंभीर हो सकती है फिलहाल इस बारे में अभी किसी तरह का अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि मानो शाहीन ने रिजवान का टी20 विश्व कप 2021 का सफर लगभग समाप्त ही कर दिया है।

बता दें कि मोहम्मद रिजवान शानदार फॉर्म में हैं बाबर आजम के साथ मिलकर उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए कई बार टीम को शानदार शुरुआत दिलाने में कामयाबी पाई है। ऐसे में अगर मोहम्मद रिजवान टीम से बाहर होते हैं तो टी-20 विश्वकप 2021 में पाकिस्तान की टीम को तगड़ा झटका लग सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार