पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और फहीम अशरफ की जगह तेज गेंदबाज ताबिश खान को मौका किया।

Advertisement

ताबिश इस मुकाबले से पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर रहे हैं। 36 साल 146 दिन के ताबिश पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 245वें खिलाड़ी हैं। ताबिश पाकिस्तान के लिए पिछले 65 सालों में टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

इससे पहले 1955 में मीरान बख्श ने 47 साल 284 दिन की उम्र में पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 

18 साल पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ताबिश ने 137 मैचों में 598 विकेट चटकाए। उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रदर्शन करते चले गए। पिछले दो फर्स्ट क्लास सीजन में ताबिश न क्रमश: 25 और 30 विकेट अपने खाते में डाले। 

खालिद इबादुल्लाह इकलौता ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने से पहले उनसे ज्यादा फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। इबादुल्लाह ने पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने से पहले 218 फर्स्ट क्लास मैचों में शिरकत की थी।

इस सदी में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब 36 साल के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है। इससे पहले आयरलैंड ने 2018 में अपने पहले टेस्ट में टिम मुतर्घ (Tim Murtagh) को मौका दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार