ऐसा लगता है कि ऋषभ पंत ने अपने आलोचकों का मुंह बंद करने की कसम खा रखी है। कोई भी फॉर्मैट हो, कोई भी परिस्थिति हो ये खिलाड़ी विरोधी खेमे में खलबली मचाने से कभी पीछे नहीं हटा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे मैच में भी पंत ने 85 रनों की तेज पारी खेलकर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा।

Advertisement

शुरुआती वनडे में सिर्फ आठ रन बनाने वाले पंत गंभीर स्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे। भारत ने 63 रन के शुरुआती स्टैंड के बाद विराट कोहली और शिखर धवन को जल्दी गंवा दिया था लेकिन इसके बाद पंत ने अटैक करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने सभी गेंदबाज़ों की धुनाई की लेकिन तबरेज़ शम्सी के पीछे वो कुछ ऐसे पड़े कि बावुमा को उन्हें बॉलिंग से ही हटाना पड़ गया।

Advertisement

पंत ने तबरेज शम्सी की गेंदों पर जमकर चौके छक्के बरसाए लेकिन आखिरकार पंत की पार्टी शम्सी ने ही खराब की। पंत ने शम्सी की गेंद पर आगे निकलकर छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री लाइन पर मारक्रम ने शानदार कैच पकड़कर पंत का शतक लगाने का सपना तोड़ दिया। पंत को आउट करने के बाद शम्सी ने आक्रामक स्टाइल में जश्न मनाया।

शम्सी जो अपने एनिमेटेड व्यवहार के लिए जाने जाते हैं, पंत को आउट करने के बाद पूरी तरह से चार्ज हो गए और उनकी दहाड़ से साफ था कि ये कितना बड़ा विकेट था और आखिरकार वो पंत से बदला लेने में भी सफल रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार