दक्षिण अफ़्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने जिस तरह से फख़र ज़मान को रनआउट किया उसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस मामले में डी कॉक की आलोचना हो रही है लेकिन इसी बीच डी कॉक को उनके साथी तबरेज़ शम्सी का साथ मिला है।

Advertisement

शम्सी का मानना है कि फख़र ज़मान के रनआउट में कुछ भी विवादित नहीं है और ना ही इसमें डी कॉक की कोई गलती है। शम्सी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सिर्फ बात को क्लीयर करने के लिए, ना तो डी कॉक कुछ बोल रहा था और ना ही बल्लेबाज की ओर इशारा कर रहा था, वो एक फील्डर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर बैक अप करने के लिए कह रहा था।'

Advertisement

अपने ट्वीट में आगे शम्सी ने लिखा, 'इसमें डी कॉक की कोई गलती नहीं है  कि बल्लेबाज़ अपना रन पूरा करने की बजाय पीछे मुड़कर देख रहा था, जो कि बल्लेबाज़ को करना चाहिए था। नफरत फैलाना बंद करो और क्विंटन डी कॉक को अकेला छोड़ दें।'

साउथ अफ्रीका और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को अफ्रीकी टीम ने 17 रनों से जीत लिया लेकिन सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने अपनी 193 रनों की आतिशी पारी से महफिल लूट ली। हालांकि उन्हें ये मलाल जरूर होगा कि वो शतक नहीं पूरा कर पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार