अफगानिस्तान में तालिबान युग की वापसी हो जाने के बाद से लगातार यह सवाल उठ रहे हैं कि अब इस देश में क्रिकेट का क्या भविष्य होगा। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट और तालिबान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तालिबान के लीडर अनस हक्कानी ने अफगानिस्तान क्रिेकेट टीम के कप्तान हशमतुल्ला शाहिदी से मुलाकात की है।

Advertisement

तालिबान के लीडर अनस हक्कानी ने इस मीटिंग के दौरान क्रिकेट को समर्थन की पुष्टि की है। यह कहते हुए कि इस्लामिक अमीरात ने अफगानिस्तान में क्रिकेट की नींव रखी, अनस हक्कानी ने हशमतुल्ला शाहिदी और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और चयन बोर्ड के सदस्यों के साथ बातचीत की है।

Advertisement

तालिबान के साथ बैठक में अफगान क्रिकेटर नूर अली जादरान और क्रिकेट बोर्ड की पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष असदुल्लाह खान भी शामिल मौजूद थे। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ यह मुलाकात चरमपंथी समूह के पूर्व कप्तान असगर अफगान से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है। तालिबान कमांडो को अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान के साथ खाना खाते और सेल्फी लेते हुए भी देखा गया।

इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ हामिद शेनवारी ने कहा है कि तालिबान से अफगानी क्रिकेटरों और उनके परिवार में मौजूद किसी भी सदस्य को खतरा नहीं है क्योंकि तालिबान खुद क्रिकेट से प्यार करती है। बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट ने दुनिया को राशिद खान जैसा हीरा दिया है जिसकी चमक पूरे विश्व में धमक रही है। वहीं मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी भी आईपीएल समेत कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शिरकत करते हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार