17 दिसंबर। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बने मार्क बाउचर ने कहा है कि वह अब्राहम डिविलियर्स से संन्यास से वापसी करने को लेकर बात करेंगे। वहीं टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि इस संबंध में डिविलियर्स से कई महीनों से चर्चा की जा रही है। डु प्लेसिस ने कहा कि हर कोई चाहता है कि डिविलियर्स वापसी करें और वह भी यही चाहते हैं।

Advertisement

डु प्लेसिस ने कहा, "लोग चाहते हैं कि डिविलियर्स खेलें और मैं उनसे अलग नहीं हूं। इस तरह की चर्चा दो-तीन महीनों से चल रही है, यह कैसा रहेगा, अगले साल क्या होगा, इसी तरह से बातें शुरू हुईं।"

Advertisement

डिविलियर्स ने पिछले साल मई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप से पहले वापसी की कोशिशें की थीं और अपने आप को उपलब्ध बताया था। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने चयनकर्ताओं ने कहा था कि अब काफी देर हो चुकी है।

डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 135.16 का। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के खिलाफ 29 अक्टूबर 2017 को अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार