बांग्लादेश के कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। इकबाल ने 70 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इसुरु उदाना द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर तमीम ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए। तमीम यह कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले के बाद तमीम के 356 इंटरनेशनल मैच की 413 पारियों में 14050 रन हो गए हैं। हालांकि इसमे में से 13993 रन उन्होंने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए, वहीं 57 रन आईसीसी और वर्ल्ड इलेवन टीम के लिए बनाए हैं। 

बांग्लादेश के लिए रनों के मामले में उनके बाद मुश्फिकुर रहीम और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन हैं। 

इसके आलावा तमीम ने वनडे में अपने 7500 रन भी पूरे कर लिए। बांग्लादेश के लिए उन्होंने सबसे पहले यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने वनडे में 6451 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार