बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) का कहना है कि वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) के माध्यम से क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन भारत में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड  कप 2023 से विवादास्पद रूप से बाहर किए जाने के बाद वह अभी इंटरनेशनल रिटायरमेंट के बारे में बात करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

Advertisement

तमीम ने कहा कि, "वर्ल्ड कप के बाद, मुझे लगा कि मेरे इंटरनेशनल भविष्य के बारे में फैसला होना चाहिए। अपने पूरे करियर में, मैंने खुद को हमेशा फैसले से दूर रखा है। मैंने अपने जीवन में जो भी फैसला लिया है, उसके बारे में मैं हमेशा बहुत खुला और स्पष्ट रहा हूं।" तमीम ने अपने भविष्य को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन से मुलाकात की, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कोई भी डिटेल्स देने से इनकार कर दिया।

Advertisement

सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा कि, "मैं काफी समय से देश में नहीं था, इसलिए यह मुलाकात होनी थी। हमने आज मीटिंग की क्योंकि कल भी हमें इसे स्थगित करना पड़ा था। आज वास्तव में यह सब करने के लिए कोई अच्छा दिन नहीं है। टेस्ट मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) कल से शुरू हो रहा है। चूँकि हमें आज मीटिंग करनी थी, इसलिए हमेशा बाद में एक बयान आना था, इसलिए मैं माफी माँगता हूँ कि मैं खेल से एक दिन पहले यह कर रहा हूँ। मेरे और बांग्लादेश टीम के लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैच पर इसका कोई प्रभाव न पड़े।"

तमीम ने अपनी बात को पूरी करते हुए कहा कि, "मैं चीजों को कुछ और महीनों तक लटकाए रखना नहीं चाहता। मैं इसे अनावश्यक रूप से नहीं खींचना चाहता। अध्यक्ष और बोर्ड के साथ कई चीजों पर चर्चा करने के बाद, मैं उनके फैसले का सम्मान करना चाहता हूं और जनवरी तक इंतजार करना चाहता हूं। मैं आपको आज अपनी प्लानिंग बता सकता था, लेकिन मुझे बीपीएल में खेलने दीजिए, और फिर हम निश्चित रूप से एक और चर्चा करेंगे।"

Also Read: Live Score

तमीम ने इस साल जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन एक दिन बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया। हालाँकि, अगस्त में स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की आलोचना के बाद उन्होंने वनडे की कप्तानी छोड़ दी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार