इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने वालीं 30 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। टैमी ब्यूमोंट की टीम में 3 इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

टैमी ब्यूमोंट ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं जताया है। टैमी ब्यूमोंट की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। वहीं टैमी ब्यूमोंट ने अपनी टीम में वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से 2-2 खिलाड़ियों को शामिल किया है।

Advertisement

टैमी ब्यूमोंट की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सचिन तेंदुलकर के अलावा उन्होंने ना तो रिकी पोंटिंग और ना ही ग्लेन मैक्ग्रा को अपनी टीम में शामिल किया है। टैमी ब्यूमोंट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं उन्होंने गैरी सोबर्स को अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है टैमी ब्यूमोंट की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), जस्टिन लैंगर, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, जैक कैलिस, गैरी सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), डेरेन गो, वसीम अकरम, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीथरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार