BPL 2024-25: बांग्लादेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed 7 Wicket) ने गुरुवार (2 जनवरी) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 के मुकाबले में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

ढाका कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में दरबार राजशाही के लिए खेलते हुए तस्कीन ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। तस्कीन दुनिया के तीसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 मैच में 7 विकेट लेने का कारनामा किया है।  इससे पहले मलेशिया के लिए सयाजरुल इद्रस और लीसेस्टर के लिए कॉलिन एकरमैन ने ऐसा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा तस्कीन पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने  टी-20 दर्जा प्राप्त फ्रेंचाइजी लीग में 7 विकेट लिए हैं और पहले पूर्ण सदस्य देश के खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। 

तस्कीन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इस मुकाबले में दरबार राजशाही ने ढाका कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाका कैपिटल्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में दरबार राजशाही की टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि हाल में शुरू हुए मौजूदा सीजन में तस्कीन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर हैं। 2 मुकाबलो में उन्होंने 10 विकेट अपने खाते में डाले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार