Taskin Ahmed Record: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) ने बीते गुरुवार, 25 सितंबर को टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 राउंड के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान (BAN vs PAK) के तीन विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने अपने टी20I करियर की एक खास सेंचुरी पूरी की है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, दुबई में खेले गए इस मुकाबले में तस्कीन अहमद ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान (4 गेंदों पर 4 रन), शाहीन अफरीदी (13 गेंदों पर 19 रन), और मोहम्मद नवाज़ (15 गेंदों पर 25 रन) का विकेट झटका। जान लें कि इसी के साथ अब वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर चुके हैं और ऐसा करने वाले बांग्लादेश के सिर्फ और सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि तस्कीन अहमद ने 82 मैचों में 102 विकेट चटकाते हुए ये कारनामा किया है, वहीं उनसे पहले मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन बांग्लादेश के लिए 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान के नाम 119 टी20I मैचों में 151 विकेट दर्ज हैं, वहीं शाकिब अल हसन ने 129 टी20I मैचों में 149 विकेट चटकाए हैं।

बात करें अगर सुपर-4 के पांचवें मुकाबले के नतीजे की तो दुबई के मैदान पर बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बांग्लादेश के लिए शमीम हुसैन ने 25 गेंदों पर 30 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन दूसरी तरफ उन्हें किसी भी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से दुबई के मैदान पर बांग्लादेशी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही जोड़ पाई और इस तरह पाकिस्तान ने ये मुकाबला 11 रनों से जीता। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार