ऑकलैंड, 16 फरवरी | आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को टी-20 इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। इडन पार्क में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के सामने 244 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे आस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

यह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में रनों का पीछा करते हुए अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 11 जनवरी 2015 को दक्षिण अफ्रीका द्वारा रखे गए 236 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। 

Advertisement

इस मैच में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी- 20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बनाकर कमाल कर दिया तो वहीं आजके मैच में एक दर्शक मालामाल भी बना।

हुआ ये कि जब न्यूजीलैंड पारी में रॉस टेलर ने एक छक्का जड़ा तो गेंद बाउंड्री के बाहर हवा में चली गई जहां मैच देख रहे एक दर्शक ने कैच लपक लिया। उस दर्शक को कैच लपकने के लिए $50,000 यानि लगभग 23 लाख रूपये पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

यहां देखिए वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार