साल 2023 टीम इंडिया के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। जिसकी शुरूआत श्रीलंका के भारत दौरे से हो रही है, इसका पहला मुकाबला 3 जनवरी को होगा। भारत की मेजबानी में इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी होना है, वहीं जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिफ का फाइनल होना है, जिसमें टीम इंडिया के पहुंचने की उम्मीद काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कैलेंडर।

Advertisement

जनवरी 2023: भारत बनाम श्रीलंका (घरेलू सीरीज)

Advertisement

पहला टी-20 इंटरनेशनल (3 जनवरी) - मुंबई

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल (5 जनवरी) - पुणे

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल (7 जनवरी) - राजकोट

पहला वनडे (10 जनवरी) - गुवाहाटी

Advertisement

दूसरा वनडे (12 जनवरी) - कोलकाता

तीसरा वनडे (15 जनवरी) - तिरुवनंतपुरम 

जनवरी/फरवरी 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड (घरेलू सीरीज)

Advertisement

पहला वनडे (हैदराबाद) - 18 जनवरी

दूसरा वनडे (रायपुर) - 21 जनवरी

तीसरा वनडे (इंदौर) - 24 जनवरी

Advertisement

पहला टी-20 इंटरनेशनल (रांची) - 27 जनवरी

दूसरा टी-20 इंटरनेशनल (लखनऊ) - 29 जनवरी

तीसरा टी-20 इंटरनेशनल (अहमदाबाद) - 1 फरवरी

Advertisement

फरवरी/मार्च 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू सीरीज)

पहला टेस्ट (नागपुर) - 9-13 फरवरी

दूसरा टेस्ट (दिल्ली) - 17-21 फरवरी

Advertisement

तीसरा टेस्ट (धर्मशाला) - 1-5 मार्च

चौथा टेस्ट (अहमदाबाद) - 9-13 मार्च

पहला वनडे (मुंबई) - 17 मार्च

Advertisement

दूसरा वनडे (विशाखापत्तनम) - 19 मार्च

तीसरा वनडे (चेन्नई) - 22 मार्च

मार्च-मई 2023: इंडियन प्रीमियर लीग

Advertisement

इस दौरान आईपीएल खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का आने वाले समय में ऐलान होगा। 

जून 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

यह खबर लिखे जाने के दौरान टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है और टीम के फाइनल में पहुंचने की बहुत उम्मीद है। फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भारत को दो टेस्ट जीतने और एक ड्रॉ करना होगा। फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया दूसरी टीम हो सकती है जो टेबल में फिलहाल पहले नंबर पर है।

Advertisement

जुलाई/अगस्त 2023: भारत का वेस्टइंडीज दौरा

सीरीज में दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे। शेड्यूल की घोषणा होनी बाकी है।

सितंबर 2023: एशिया कप 2023 

Advertisement

एशिया कप की मेजबानी इस बार पाकिस्तान करेगा। हालांकि बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद के चलते  यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा या और कही इस पर संशय बरकरार होगा। 

अक्टूबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू सीरीज)

वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

अक्टूबर/नवंबर 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप

2023 में भारत पहली बार अकेले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा और उसकी निगाहें तीसरा बार खिताब अपने नाम करने की होगी। टीम इंडिया इससे पहले 1983 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

नवंबर/दिसंबर 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (घरेलू सीरीज)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम साल में तीसरी बार भारत के दौरे पर आएगी, पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलने। 

दिसंबर 2023: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दौरा

टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। 

Advertisement

(नोट: इस शेड्य़ूल में बदलाव भी हो सकता है)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार