India vs England 2nd Test: ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के धमाकेदार शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान के 336 रन बना लिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर जायसवाल 179 रन और रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 40 रन के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (14) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद जायसवाल ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत मिलने के बाद अपना विकेट गंवाया। 

Advertisement

शुमभन गिल 34 रन, श्रेयस अय्यर 27 रन, रजत पाटीदार 32 रन और अक्षर पटेल 27 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा और भारत में अपना पहला शतक जड़ा। पहले दिन जायसवाल 257 गेंदों में 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 179 रन बनाए, जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 

इंग्लैंड के लिए पहले दिन शोएब बशीर और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने 1-1 विकेट चटकाया। 

बता दें कि इस मैच के लिए भारतीय टीम ने तीन और इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं। भारत ने चोटिल केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की जगह रजत पाटीदार और कुलदीप यादव, वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस मैच के लिए रिलीज कर के मुकेश कुमार को मौका में दिया है।

इंग्लैंड टीम में चोटिल जैक लीच की जगह बशीर को, मार्क वुड की जगह जेम्ल एंडरसन को शामिल किया गया। 

Advertisement

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Also Read: Live Score

Advertisement

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार