India vs Sri Lanka: आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक टीम ने 112 ओवर में सात विकेट खोकर 468 रन बनाए। वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 85 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 357 रन बनाए थे। इस दौरान टीम ने दूसरे दिन एक विकेट गंवाकर 111 रन स्कोर बोर्ड में और जोड़े। 

Advertisement

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक जडेजा (45) और अश्विन (10) क्रीज पर मौजूद थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों ने खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान जडेजा अपना टेस्ट शतक लगाते हुए 166 गेंदों में दस चौके की मदद से 102 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, अश्विन ने अर्धशतक के साथ 61 रन की पारी खेली और गेंदबाज लकमल के ओवर में कैच थमा बैठे।

पहले दिन के खेल में टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत (96) ने बनाए थे। श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो महत्वपूर्ण सफलताएं अपने नाम कीं। विराट कोहली को अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में निराशा हाथ लगी, क्योंकि 76 गेंदों में 45 रन बनाकर लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 2019 नवंबर से किसी भी प्रारूप में कोई शतक नहीं लगाया है।

इससे पहले, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

संक्षिप्त स्कोर : भारत : 112 ओवर में 468/7 (रवींद्र जडेजा नाबाद 102, ऋषभ पंत 96; लसिथ एम्बुलडेनिया 2/152, सुरंगा लकमल 2/86)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार