भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार (20 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के साथ-साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो वह वनडे इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 160 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 92वें जीत मिली हैं। दूसरे वनडे में अगर धवन के धुरंधर जीतते हैं तो यह लंका के खिलाफ भारत की 93वीं जीत होगी। 

Advertisement

इस मामले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को पछाड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 138 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसे 92 में जीत मिली है। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 155 वनडे मैच में 92वें में जीत हासिल की है।

इसके अलावा यह श्रीलंका के खिलाफ भारत की गतारा 9वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत होगी। भारतीय टीम 2007 से अब तक श्रीलंका से नहीं हारा है। 

गौरतलब है कि पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 36.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार