Saif Hassan Catch Drop: भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (24 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भले ही भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की लेकिन एक चीज चिंता बढ़ाने वाली रही, वो है भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए इस मैच में टॉप स्कोरर रहे ओपनिंग बल्लेबाज सैफ हसन, जिन्होंने 51 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के जड़कर 69 रन की पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सैफ को एक-दो नहीं बल्कि चार जीवनदान मिले। 

Advertisement

पहले शिवम दुबे ने बाउंड्री के पास उनका आसान कैच छोड़ा। इसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने डीप फाइन लेग में उनका कैच टपका दिया। सिलसिला यहीं नहीं रूका औऱ अक्षर पटेल अपनी ही गेंद पर उनका कैच नहीं पकड़ पाए। 

बता दें कि 3470 टी-20 इंटरनेशनल मैच के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में एक बल्लेबाज के चार कैच छूठे हैं, हालांकि इस एशिया कप में ही यह दूसरी बार हुआ है। 

एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक बल्लेबाज के चार कैच छूटे

जेसन रॉय बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2018

Advertisement

मोहम्मद हफीज बनाम न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2020

पथुम निसांका बनाम हांगकांग दुबई 2025

सैफ हसन बनाम भारत दुबई 2025

Advertisement

बता दें कि मौजूदा एशिया कप में भारतीय टीम कैच छोड़ने के मामले में टॉप पर हैं। भारतीय फील्डर्स अभी तक टूर्नामेंट में 12 कैच छोड़ चुके हैं, इस लिस्ट में 11 कैच के साथ हॉन्ग-कॉन्ग दूसरे नंबर पर है। 

एशिया कप 2025 में छोड़े गए कैच 

12- भारत

Advertisement

11- हांग-कांग, 

8- बांग्लादेश 

6- श्रीलंका 

Advertisement

4- अफ़ग़ानिस्तान 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि सुपर राउंड में लगातार दूसरी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में बांगंलादेश की टीम 19,3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार