साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार (23 फरवरी) केपटाउन में खेले गए तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टीम इंडिया (Team India) पर मैच फीस का 40 प्रतिशत का जुर्माना लगा है। इस मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, ‘खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-गति के जुर्माने से संबंधित) के अनुसार प्रत्येक ओवर की देरी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’

Advertisement

केएल राहुल की कप्तानी वाली  टीम ने निर्धारित समय में दो ओवर कम गेंदबाजी की थी। इसे ध्यान में रखते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने यह जुर्माना तय किया। राहुल ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई। 

मैदानी अंपायर मरैस इरास्मस और बोंगानी जेले के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक ने रविवार को मैच के बाद यह आरोप लगाये थे।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 49.5 ओवर में 283 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवरों में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार