केएल राहुल (KL Rahul) या ऋषभ पंत (Rishabh Pant), चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कौन करेगा? भारतीय फैंस के मन में ये सवाल काफी दिनों से हलचल कर रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिस तरह से टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन रहा, उससे इशारों ही इशारों में ये पता चल गया कि इस रेस में केएल राहुल फिलहाल ऋषभ पंत से बहुत आगे हैं। इसके साथ, अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी इस पर खुलेआम बड़ा बयान दे दिया है।

Advertisement

दरअसल, हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार, 12 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ये साफ कर दिया कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर केएल राहुल होने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। GG इस मुद्दे पर बात करते हुए बोले, 'केएल राहुल अभी हमारे नंबर-1 विकेटकीपर हैं और अभी मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। ऋषभ पंत को मौका मिलेगा, लेकिन अभी राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हम दो विकेकीपर बैटर के साथ नहीं खेल सकते।' आपको बता दें कि केएल राहुल की फॉर्म पर अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे से पहले काफी सवाल थे, लेकिन यहां उन्होंने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 29 बॉल पर 40 रन ठोककर खुद को एक बार फिर साबित कर दिया।

गौरतलब है कि भारत के लिए ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ ODI फॉर्मेट में अब तक 80 मैचों की 75 इनिंग में 47.59 की औसत से 2903 रन बना चुका है। ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर, दोनों ही पॉजिशन पर उनके आंकडे़ं गज़ब हैं। नंबर-4 और नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए तो राहुल का ODI औसत तो 55 से भी ज्यादा का है। यही वजह है मौजूदा समय में वो ऋषभ पंत से भी आगे होकर टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार