एशिया कप 2023 सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों का पहाड़नुमा स्कोर बनाया और जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवरों में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।इस शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न ना मनाते ऐसा कैसे हो सकता था इसीलिए खिलाड़ियों ने मैच के बाद स्विमिंग पूल में जमकर मस्ती की और इस जीत का लुत्फ उठाया।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मैच के बाद होटल रूम में जाते हुए और बाद में स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा को साथ में शर्टलेस देखा जा सकता है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी पूल में डांस करते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारत के पास आराम करने का बिल्कुल भी मौका नहीं है क्योंकि कुछ ही घंटों बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ भी मैच खेलना है। ये मुकाबला भी कोलंबो के आर प्रेमदासा ग्राउंड पर ही खेला जाना है लेकिन इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

Also Read: Live Score

जिस तरह से पाकिस्तान और भारत के बीच मुकाबले में बारिश की आंख मिचौली चली थी कुछ ऐसी ही आंख-मिचौली इस मैच में भी चलती दिखेगी। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, कोलंबो में भारत-श्रीलंका मैच के दौरान भी बारिश की संभावना बनी रहेगी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक ये भी कहा गया है कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश होने के आसार ना के बराबर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार