तिरुवनंतपुरम, 8 दिसम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को जारी दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। उसके लिए शिवम दुबे ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 24 रन के कुल योग पर लोकेश राहुल (11) का विकेट गंवा दिया। राहुल को खारे पिएरे ने शिमरॉन हिटमायेर के हाथों कैच कराया।

Advertisement

इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने तीसरे क्रम पर खुद न आकर शिवम दुबे को भेजा। दुबे ने अच्छी बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा (15) के साथ स्कोर 50 के पार ले गए लेकिन 56 के कुल योग पर रोहित चलते बने। रोहित को जेसन होल्डर ने बोल्ड किया।

Advertisement

अब खुद कोहली विकेट पर आए। इसी बीच शिवम ने अपना पहला टी-20 अर्धशतक पूरा किया लेकिन 97 के कुल योग पर वह गलत शॉट खेलकर आउट हो गए। दुबे ने 30 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। दुबे का विकेट हेडन वॉल्श के खाते में गया।

हैदराबाद में 94 रनों की नायाब पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने वाले कोहली इस मैच में कमाल नहीं कर सके और 19 रन बनाकर केसरिक विलियम्स की गेंद पर लेंडल सिमंस के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 120 रन था। कोहली ने 17 गेदों पर दो चौके लगाए।

यही हाल रवींद्र जडेजा का हुआ। वह नौ रन के निजी योग पर विलियम्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनका विकेट 164 के कुल योग पर गिरा। वॉशिंगटन सुंदर (0) को शेल्टन कॉटरेल ने आउट किया। कॉटरेल ने अपनी ही गेंद पर सुंदर का कैच लेने के बाद बकायदे सलामी देकर उन्हें विदा किया।

ऋषभ पंत 22 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज के लिए वॉल्श और विलियम्स ने दो-दो विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार