India vs West Indies ODI:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बुधवार (6 जुलाई) को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम का कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को बनाया गया है, वहीं रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) उप-कप्तान होंगे। धवन ने इससे पहले पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी की थी। 

Advertisement

बता दें कि धवन इस साल भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सातवें कप्तान होंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत,हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह अलग-अलग फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा, विराट कोहली,ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। जबकि केएल राहुल चोटिल होने के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने जुलाई 2021 ने इस फॉर्मेट में आखिरी मैच खेला था। बता दें कि सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान को भी पहली बार मौका मिला है। 

2020 में आखिरी बार वनडे खेलने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भी टीम में जगह दी गई है। 

इंग्लैंड दौरे के समापन के बाद भारतीय टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे पर जाएगी। पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका आगाज 22 जुलाई को को होगा, इसके बाद 24 जुलाई को दूसरा और 27 जुलाई को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। सभी मुकाबले पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में होंगे। 

इसके बाद पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज 29 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज के आखिरी दो टी-20 अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार