India vs England Test Series 2025: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुरुष और महिला टीम के अगले साल के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की पुरुष टीम भारत के खिलाफ 20 जून से 4 अगस्त तक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं इंग्लैंड की महिला भारत के खिलाफ 28 जून से 22 जुलाई तक पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

लीड्स में 20 जून से भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में होगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में, फिर चौथा टेस्ट मैनचेस्टर औऱ पांचवां और आखिरी टेस्ट ओवल में होगा। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांच टी-20 इंटनरेशनल 28 जून से पांच टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच नॉटिंघम में होगा।  बाकी मुकाबले 1 जुलाई (ब्रिस्टल), 4 जुलाई (द ओवल), 9 जुलाई (मैनचेस्टर) और 12 जुलाई (बर्मिंघम) को होंगे। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले 16 जुलाई, 19 जुलाई और 22 जुलाई को क्रमश: साउथेम्पटन, लॉर्ड्स और चेस्टर ली स्ट्रीट में आयोजीत होंगे। 

Advertisement

भारत से पहले वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड आएगी। इंग्लैंड के घरेलू सत्र की शुरूआत होगी मई में एकमात्र टेस्ट मैच से। जिम्बाब्वे की टीम 2003 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलेगी। चार दिवसीय टेस्ट मैच 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। भारत के बाद साउथ अफ्रीका की 2 सितंबर से 14 सितंबर तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। सितंबर के महीन में ही तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम आय़रलैंड जाएगी। 

इसके अलावा ईसीबी ने ऐलान किया है कि 2026 में एतेहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड महिला और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच होगा। इस एतेहासिक मैदान पर यह पहला महिला टेस्ट मैच होगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार