Team India's squad for Test Series vs Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन (Saransh Jain) को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। वॉशिंगटन सुंदर को हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण सारांश को टीम में शामिल किया गया है।
घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, 33 साल की उम्र में उन्हें टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है।
सारांश हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए टीम का हिस्सा थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में उन्होंने नाबाद 70 रन की पारी खेली थी और 6 विकेट भी हासिल किए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अभी तक 54 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31.75 की औसत से 2223 रन बनाए हैं और गेंदबाजी 27.30 की औसत से 188 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
जून में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच से आराम दिए जाने के बाद रविंद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर गेंदबाज़ी आक्रमण की कमान संभालेंगे। हालांकि, बुमराह और मौजूदा नंबर 3 बल्लेबाज़ साई सुदर्शन का चयन फिटने क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। वहीं नितिश कुमार रेड्डी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, वहीं फिलहाल बेंगलुरु स्थित सीओई में चोट से उबर रहे हैं।
बीसीसीआई ने साफ किया है कि सुंदर पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन
(*फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर)