27 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 7 विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कोरकार्ड
Advertisement
आपको बता दें कि भारत की पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 76 रन, कोहली ने 82 रन और पुजारा ने 106 रन बनाए। इसके साथ - साथ रहाणे ने 34 रन की पारी खेली तो वहीं ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए तो वहीं स्टार्क के खाते में 2 विकेट आए। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1- 1 विकेट लेने में सफल रहे।
गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों को खुब परेशान किया।