27 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 7 विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि भारत की पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 76 रन, कोहली ने 82 रन और पुजारा ने 106 रन बनाए। इसके साथ - साथ रहाणे ने 34 रन की पारी खेली तो वहीं ऋषभ पंत 39 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बात करें तो पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए तो वहीं स्टार्क के खाते में 2 विकेट आए। जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1- 1 विकेट लेने में सफल रहे।

गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों को खुब परेशान किया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार