आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। ये भारत की 8 मैचों में लगातार 8वीं जीत है और इस जीत के साथ ये भी सुनिश्चित हो गया है कि भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर ही फिनिश करेगा। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम को भी इस हार से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि वो पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि, ये हार उनके लिए एक रिएलिटी चैक जरूर है।

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 326 रन का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 101* रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर लुढ़क गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन मार्को यानसेन ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाये। इस हार के बाद जब अफ्रीकी कप्तान टेम्बा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने एक सवाल का ऐसा मज़ेदार जवाब दिया जिसने ब्रॉडकास्टर के भी होश उड़ा दिए।

Advertisement

ब्रॉडकास्टर ने सवाल पूछा कि क्या साउथ अफ्रीकी टीम को पावरप्ले में सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा?  इस सवाल के जवाब में बावुमा ने तुरंत एक हास्यास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि रोहित की आक्रामक शुरुआत और अय्यर और कोहली के बीच पार्टनरशिप ने खेल को उनसे छीन लिया। आप नीचे ब्रॉडकास्टर और बावुमा के बीच हुई बातचीत को देख सकते हैं। 

ब्रॉडकास्टर: क्या पहले 10 ओवरों ने आपको सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया?

टेम्बा बावुमा: बल्ले से या गेंद से?

ब्रॉडकास्टर: गेंद से?

Advertisement

Also Read: Live Score

टेम्बा बावुमा: गेंद के साथ पहले दस ओवरों ने इसे एक चुनौती बना दिया। पहले 10 ओवर में उन्होंने 90 रन बनाए। उसके बाद हमने अच्छा प्रदर्शन किया। रन गति पर अंकुश लगाया। सबसे बड़ी चुनौती विकेट लेना था और भारत ने बड़ी पार्टनरशिप बनाई। शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। कोहली और अय्यर के बीच अच्छी साझेदारी हुई।परिस्थितियां सबसे बड़ी सीख हैं। विकेट ने वैसा ही खेला जैसा हमें संदेह था कि ये खेलेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार