साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जबकि पाकिस्तान के लिए ये लगातार चौथी हार थी और अब उनके लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 270 रन बनाए थे और जवाब में साउथ अफ्रीका ने गिरते-पड़ते 47.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल करके रोमांचक जीत हासिल कर ली।

Advertisement

केशव महाराज और तबरेज़ शम्सी ने आखिरी विकेट नहीं गिरने दिया और पाकिस्तानी फैंस की उम्मीदों को खत्म कर दिया। इस मैच में जैसे ही महाराज के बल्ले से विनिंग चौका निकला वैसे ही अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का जश्न देखने लायक था। इस समय बावुमा के इस वाइल्ड सेलिब्रेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महाराज विनिंग चौका मारते हैं बावुमा अपनी कुर्सी छोड़कर हवा में उछल पड़ते हैं और कम ऑन कम ऑन कहते हैं। उनका ये वाइल्ड सेलिब्रेशन इस समय काफी वायरल हो रहा है शायद ही आपने इससे पहले बावुमा को इतना जोशीला सेलिब्रेशन करते हुए देखा होगा। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। क्विंटन डी कॉक (24), टेम्बा बावुमा (28) और रासी वैन डर डुसेन (21) को अच्छी शुरूआत तो मिली, लेकिन तीनों उसे बड़ी पारी में बदलने में असफल रहे। एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली। मार्करम के पवेलियन लौटने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों नें संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार