पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs NZ 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां से पाकिस्तानी खिलाड़ी नौमान अली (Noman Ali) से जुड़ा एक मजे़दार वीडियो सामने आया है। दरअसल, मुल्तान टेस्ट के दौरान इंग्लिश टीम के खिलाफ बैटिंग करते हुए नौमान ने खुद की तुलना महान बल्लेबाज़ ब्रायन लारा (Brian Lara) से की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

ये घटना पाकिस्तानी की दूसरी इनिंग के दौरान घटी। मेजबान टीम अपने सात विकेट खो चुकी थी और अब मैदान पर आगा सलमान का साथ देने के लिए नोमान अली आ चुके थे। नोमान ने यहां बेन स्टोक्स के खिलाफ दूसरी बॉल पर फ्लिक करके सिंगल ले लिया था जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी आगा सलमान ने उनसे सवाल करते हुए ये पूछा कि 'खुद ही मारा है ये शॉट?'

Advertisement

ये सुनकर नोमान ने भी अपनी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, 'हां-हां, तेरे भाई में पूरा लारा वाला मारा है।' पाकिस्तानी खिलाड़ी का ये बयान सुनकर कमेंटेटर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक सके और जोर-जोर से हंसते नज़र आए। आपको बता दें कि इस पारी में नोमान सिर्फ 3 बॉल ही खेल पाए और 1 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो बैठे।

गौरतलब है कि मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान मेहमान टीम पर भारी नज़र आ रही है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया है जिसका पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम 7 विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई है। बात करें अगर नौमान अली की तो उन्होंने पहली इनिंग में पाकिस्तान के लिए 28 ओवर करके 3 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी इनिंग में वो 13.2 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 45 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार