कोलंबो, 1 जुलाई| श्रीलंका के क्रिकेटर उपुल थरंगा से विशेष समिति ने पूर्व खेल मंत्री द्वारा 2011 वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स होने के बयान को लेकर पूछताछ की है।

Advertisement

न्यूजफर्स्ट डॉट एलके की रिपोर्ट के मुताबिक, थरंगा विशेष जांच समिति के सामने पेश हुए। थरंगा ने उस मैच में 20 गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाए थे और जहीर खान का शिकार बने थे।

Advertisement

थरंगा से पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता अरविंद डी सिल्वा से कथित तौर पर मंगलवार को तकरीबन छह घंटे पूछताछ की गई थी।
खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगमागे ने दावा किया था 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच फिक्स था।

उन्होंने पिछले महीने कहा था, "मैं हालांकि देश की खातिर जानकारी साझा नहीं कर सकता। भारत के खिलाफ 2011 में खेला गया मैच, हम जीत सकते थे, लेकिन वो फिक्स था।"

उन्होंने कहा था, "मैं यह पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं और मैं इस पर बहस करने को भी तैयार हूं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मैं कहीं इसमें किसी क्रिकेटर को न शामिल कर दूं। हालांकि एक निश्चित समूह मैच को फिक्स करने में शामिल जरूर था।"

इन आरोपों के बाद 2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगाकारा ने इस मामले में सबूत मांगे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा था, "फिर किसी को अटकलें लगाने नहीं चाहिए और इसकी गहराई में जाना चाहिए। यही कड़ी कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"

श्रीलंका के एक और पूर्व कप्तान महेला जयावर्धने ने लिखा था, "चुनाव पास में हैं तो लगता है कि सर्कस शुरू हो गया है। नाम और सबूत।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार