IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से वनडे सीरीज का आगाज होगा, लेकिन इससे पहले टीम को काफी बड़ा झटका लगा है। दरअसल इस सीरीज से पहले भारतीय खेमे के कई खिलाड़ियों कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। जिसमें शिखर धवन(Shikhar Dhawan), ऋतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) और श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) शामिल हैं।

Advertisement

खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद बीसीसीआई ने मयंक अग्रवाल(Mayank Agarwal) को टीम से जोड़ा था, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन(Ishan Kisan) को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में जगह मिली है। ऐसे में उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए देखा जा सकता है। 

Advertisement

23 साल के ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिए पहले से ही बायो बबल में मौजूद हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वो वनडे सीरीज में खेलेंगे या नहीं। बता दें कि केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वो निजी कारणो के चलते पहले मैच का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

बता दें कि ईशान किशन भारतीय टीम के लिए अब तब दो वनडे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 60 रन निकले हैं, जिसमें से उन्होंने एक मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। इसके अलावा इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने पांच टी20 मैच भी खेले हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार