ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईसीसी ने हाल ही में इस दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना है। स्मिथ ने इस पर सभी को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह शुक्रवार से शुरू हुई अगली दशक के लिए तैयार हैं। स्मिथ ने ट्वीट किया, "दशक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने जाने पर खुशी महसूस कर रहा हूं। जिन लोगों ने अभी तक मेरे करियर में मेरा साथ दिया उनका शुक्रिया। मुझे काफी मजा आया, मैंने काफी चुनौतियां स्वीकार कीं, काफी कुछ सीखा और अब मैं अगले दशक का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"

Advertisement

स्मिथ ने 2011 से 2020 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्मिथ ने 69 टेस्ट मैचों में 65.79 की औसत से 7,040 रन बनाए। जिसमें 26 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

इस दशक में स्मिथ के प्रदर्शन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक 2013, 2015, 2017 एशेज सीरीज में उनका प्रदर्शन रहा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार