भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फैंस कितना प्यार करते हैं, इसका उदाहरण हमें हर आईपीएल सीजन में देखने को मिलता है। आईपीएल 2024 में भी उनसे मिलने के लिए एक फैन ने सिक्योरिटी को गच्चा देते हुए मैदान में एंट्री मार ली थी और उनके पैर छूकर अपने दिल की मुराद पूरी की थी।

Advertisement

हालांकि, अब इसी फैन से जुड़ी एक बुरी खबर सामनने आई है। धोनी के इस फैन का नाम जय जानी था और अब खबर आई है कि जानी का ट्रैक्टर दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। 2024 के आईपीएल सीज़न के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा भंग करके धोनी के पैर छूने के बाद जानी चर्चा में आया था। जानी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना दुख प्रकट कर रहे हैं।

Advertisement

जानी जब ट्रैक्टर से अपने खेत जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। गुजरात के भावनगर के रबारिका गांव के रहने वाले जानी को धोनी के कई समर्थक समान रूप से जानते थे। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 18,000 फ़ॉलोअर्स थे और उनका एक यूट्यूब चैनल, धोनी आशिक ऑफिशियल, था जिसके 13,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर सीएसके के बीते सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो वो काफी खराब रहा जिसके चलते वो अपने इतिहास में पहली बार अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे और 14 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल कर पाए। इस दौरान धोनी ने 13 पारियों में 135.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 196 रन बनाए। धोनी का कप्तान के रूप में वापस आना बहुत अच्छा था, लेकिन वो टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में असफल रहे। अब एमएस धोनी ने अभी तक अगले आईपीएल सीज़न के लिए अपनी योजनाओं की पुष्टि नहीं की है, उन्होंने कहा है कि वो कुछ महीने सोचने के बाद दिसंबर में फैसला करेंगे। ऐसे में फैंस को फिलहाल दिसंबर महीने का इंतजार है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार