6 मई (CRICKETNMORE)| कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 55) के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-12 के अंतिम लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर शीर्ष स्थान के साथ लीग चरण का समापन किया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकता को सात विकेट पर 133 रनों पर रोक दिया और फिर एक विकेट खोकर 16.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

मुंबई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब इस जीत के बाद वह पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच गई है। मुंबई की 14 मैचों में यह नौंवी जीत है और उसके 18 पॉइंट हो गए हैं। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के भी 14 मैचों में 18 पॉइंट है लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर मुंबई शीर्ष पर पहुंच गई है। 

Advertisement

वहीं, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को इस मैच को हर हाल में जीतना था, लेकिन अब वह प्लेऑफ से बाहर हो गई है। कोलकाता के हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। 

कोलकाता की 14 मैचों में यह आठवीं हार रही और वह 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रहा जबकि हैदराबाद के भी 14 मैचों में से 12 ही पॉइंट हैं लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहा। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम 12 पॉइंट के साथ किसी टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार