Tim David Question Usman Tariq Bowling Action Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार, 24 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix) ने 214 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 10 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच मैदान पर बवाल देखने को मिला और ट्रेंट रॉकेट्स के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) ने बर्मिंघम फीनिक्स के पाकिस्तानी गेंदबाज़ उस्मान तारिक (Usman Tariq) के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाए।
दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की 55वीं गेंद पर घटी। यहां उस्मान तारिक ने ऑफ साइड में काफी बाहर गेंद डिलीवर किया था जिस पर टिम डेविड अपना शॉट खेलने की कोशिश में बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद होना क्या था, विकेटकीपर ने विकेट के पीछे कैच पकड़ा जिसके चलते टिम डेविड अपना विकेट खो बैठे।
इसी बीच जैसे ही टिम डेविड आउट हुए उन्होंने तुरंत ही उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर अपनी नाराज़गी जताई और अंपायर की तरफ देखकर नो बॉल का इशारा किया। हालांकि उन्हें ग्राउंड अंपायर से कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला और उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। ध्यान दें कि वो वापस जाते समय भी अंपायर से कुछ बात करते दिखे। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि ये पहली घटना नहीं है जब किसी बल्लेबाज़ ने उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल किए हैं। इससे पहले भी क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसा ही देखने को मिला है। अब टिम डेविड के कारण एक बार फिर उस्मान तारिक के विवादित बॉलिंग एक्शन ने सुर्खियां बटोर ली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें बर्मिंघम फीनिक्शन और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच हुए मुकाबले में टिम डेविड और उस्मान तारिक के प्रदर्शन की, तो टिम डेविड तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए, वहीं उस्मान तारिक ने अपने कोटे की 20 गेंदों पर ट्रेंट रॉकेट्स को 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड के अलावा फिन एलन (17 गेंदों पर 43 रन) का विकेट चटकाया।