MSG vs SUL, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड 2026 का 30वां मुकाबला बीते मंगलवार, 11 अगस्त को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला गया था जहां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants ) ने महज़ 68 गेंदों पर 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) को पूरे 10 विकेट से मात दी। इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो टिम सेफर्ट (Tim Seifert) रहे जिन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन ठोके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

इस मुकाबले में Manchester Super Giants ने ही टॉस जीता और Sunrisers Leeds को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर पूरे 10 विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम के लिए मिचेल मार्श (23 गेंदों पर 32 रन) और जैक क्रॉली (28 गेंदों पर 31 रन) ही कुछ देर मैदान पर टिककर 30 प्लस रन बना पाए।

बात करें MSG के गेंदबाज़ों की तो गस एटकिंसन ने 20 गेंदों पर 30 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं सोनी बेकर ने 20 गेंदों पर 22 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। जोश टंग, नूर अहमद, लियाम डॉसन और पॉल वाल्टर ने भी गेंदबाज़ी की और उन्हें भी एक-एक विकेट मिला।

यहां से अब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 128 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टिम सेफर्ट और पॉल वाल्टर की सलामी जोड़ी ने मैदान पर धमाल ही मचा दिया। टिम सेफर्ट ने 40 गेंदों पर 5 चौके 7 छक्के लगाकर नाबाद 80 रन ठोके, वहीं पॉल वाल्टर ने 28 गेंदों पर 3 चौके 3 छक्के ठोककर नाबाद 44 रन जोड़े। तो ऐसे MSG ने सिर्फ 68 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और पूरे 10 विकेट से ये मुकाबला जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड 2026 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 8 मैचों में 20 अंक दर्ज हैं। बात करें अगर सनराइजर्स लीड्स की तो वो अब तीसरी पॉजिशन पर हैं। उन्होंने भी 8 मैचों में 5 जीत के साथ 20 अंक प्राप्त किए हैं। बात करें टेबल टॉपर की तो वो ट्रेंट रॉकेट्स ही हैं, जिनके नाम 8 मैचों में 6 जीत और 24 अंक मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार