इंग्लैंड में शुरू किए गए क्रिकेट के नए प्रारुप द हंड्रेड के 26 वें मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स का मुकाबला मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ हुआ। 

Advertisement

इस मैच में सुपरचार्जर्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉन सिंपसन ने 28 गेंदों में 78 रन ठोककर विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सिंपसन का स्ट्राइक रेट 253.57 था।

Advertisement

इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। सिंपसन के 71 रन तथा डैन विलास के 36 और जॉर्डन थॉम्पसन की 27 रनों की मदद टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। यह द हंड्रेड में लगाया गया किसी टीम का पहला 200 रनों का स्कोर है।

इससे पहले द हंड्रेड का उच्चतम स्कोर 184 रन था जो मोईन अली की कप्तानी वाली बर्मिघम फोईनिक्स ने बनाए थे। उन्होंने वेल्श फायर के खिलाफ यह कारनामा किया था।

इस मैच में सुपरचार्जर्स के दिए गए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर की टीम 99 गेंदों पर 131 रन बनाकर ढेर हो गई और मैच में 69 रनों से पीछे रह गई। टीम के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 21 रनों की पारी खेली हालांकि यह काफी नहीं था। टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी इसे बड़े स्कोर में तब्दिल नहीं कर पाया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार