The Hundred Women 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 का एक रोमांचक मुकाबला सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने अपने नाम कर लिया। लंदन स्पिरिट (London Spirit) के 137 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स लीड्स ने आखिरी ओवर में 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। 

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का 20वां मुकाबला मंगलवार (4 अगस्त) को हेडिंग्ले, लीड्स में सनराइजर्स लीड्स और लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लंदन स्पिरिट ने निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

लंदन स्पिरिट को सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस और एमी जोन्स ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 67 रन जोड़कर को अच्छी शुरुआत दिलाई। ग्रेस हैरिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं एमी जोन्स ने 20 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। इसके अलावा मारिजैने कप्प ने 18 गेंदों में 18 रन और डिएंड्रा डॉटिन ने आखिरी में 14 गेंदों पर नाबाद 15 रन जोड़े।

सनराइजर्स लीड्स की ओर से गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और हैना बेकर ने 2-2 विकेट झटके। वहीं एन्नाबेल सदरलैंड और कप्तान डेनियल गिब्सन को भी 1-1 सफलता मिली।

137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स लीड्स की शुरुआत भी ठीक ठाक रही। सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड और ब्रायोनी स्मिथ के बीच पहले विकेट के लिए 36 गेंदों में 57 रन की साझेदारी हुई। लिचफील्ड ने 17 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि ब्रायोनी स्मिथ ने 21 गेंदों में 27 रन की उपयोगी पारी खेली।

इसके बाद एन्नाबेल सदरलैंड ने जिम्मेदारी संभाली और अंत तक नाबाद रहते हुए 21 गेंदों में 37 रन की मैच विनिंग पारी खेली। कप्तान डेनियल गिब्सन ने 24 गेंदों में 25 रन बनाकर कुछ देर उनका अच्छा साथ निभाया, जबकि आखिरी में जेस जोनासेन ने 5 गेंदों में नाबाद 13 रन जोड़े।

नतीजा यह रहा कि सनराइजर्स लीड्स ने 98 गेंदों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लंदन स्पिरिट की ओर से गेंदबाजी में केटी जॉर्ज ने 3 विकेट चटकाए। वहीं नादिन डी क्लर्क और चार्ली डीन को 1-1 विकेट मिला, लेकिन उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार