SOB-W vs BPH-W, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 के इस मुकाबले में सदर्न ब्रेव ने बर्मिंघम फीनिक्स को 24 रन से मात दी। सदर्न ब्रेव के 140 रन के जवाब में डेविना पेरिन के अर्धशतक के बावजूद बर्मिंघम फीनिक्स की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
द हंड्रेड विमेंस 2026 का 13वां मुकाबला गुरुवार (30 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सदर्न ब्रेव ने निर्धारित 100 गेंदों में सिर्फ 3 विकेट खोकर 140 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।
सदर्न ब्रेव को सलामी बल्लेबाज माया बाउचर और लिज़ेल ली ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 68 रन की बेहतरीन साझेदारी की। माया बाउचर ने 31 गेंदों में 45 रन की शानदार पारी खेली, जबकि लिज़ेल ली ने 28 गेंदों में 43 रन ठोके।
इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने तेजी से रन बटोरते हुए टीम को बेहतरीन फिनिश दिया और सिर्फ 18 गेंदों में 28 रन की उपयोगी पारी खेली।
बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से गेंदबाजी में एलिस कैप्सी, अलाना किंग और लॉरेन फाइलर ने 1-1 विकेट हासिल किया।
141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बर्मिंघम फीनिक्स को टैमी ब्यूमोंट और डेविना पेरिन ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 56 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। टैमी ब्यूमोंट ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि डेविना पेरिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
हालांकि इस साझेदारी के टूटते ही बर्मिंघम फीनिक्स की पारी लड़खड़ा गई और इसके बाद कोई भी बड़ी साझेदरी नहीं बन पाई। नतीजा यह रहा कि बर्मिंघम फीनिक्स निर्धारित 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन ही बना सकी और सदर्न ब्रेव ने 24 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
सदर्न ब्रेव के लिए गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 2 विकेट चटाकाए। वहीं लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन और सारा ग्लेन के हाथ 1-1 सफलता लगी।