जयपुर, 26 मार्च | राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने माना कि वह मांकडिंग विवाद पर किसी प्रकार का बयान नहीं दे सकते। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान के बीच सोमवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले के दौरान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मेजबान टीम के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग रन आउट कर पवेलियन की राह दिखाई थी जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ। 

रहाणे ने मैच के बाद कहा, "हम इस विवादास्पद मुद्दे पर किसी प्रकार का बयान नहीं दे सकते। मैच रेफरी निर्णय लेंगे और हम खेल भावना को ध्यान में रखते हुए निर्णय को स्वीकार करेंगे।"

मैच पर बयान देते हुए रहाणे ने कहा कि मांकडिंग रन आउट के बावजूद उनकी टीम को लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। 

रहाणे ने कहा, "मैं समझता हूं कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। हमने अच्छी शुरुआत की और फिर एक अच्छी साझेदारी की। बाद में हमें 4 ओवर में 39 रन चाहिए थे और हमने सोचा कि यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है, लेकिन पंजाब ने आखिर के तीन ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की।

Advertisement

जब आप 180 से अधिक का पीछा कर रहे होते हैं, तो दमदार पारी खेलनी होती है।" राजस्थान का अगला मुकाबला शुक्रवार को हैदराबाद से होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार