10 अक्टूबर, इंदौर(CRICKETNMORE)। इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में गौतम गंभीर ने लगभग 2 साल और 2 माह के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है।

OMG: रोहित शर्मा ने किया ऐसा कमाल जो अबतक कोई भारतीय नहीं कर पाया है..:

Advertisement

गंभीर ने अबतक टेस्ट क्रिकेट में 56 टेस्ट मैच में 42.58 की औसत के साथ 4046 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर ने कई यादगार पारी खेली है जिसमें उनके द्वारा 29 नवंबर 2008 में ऑस्ट्रेलिया  के खिलाफ फिरोजशाह में खेली गई 206 रन की पारी है।

OMG: युवराज सिंह के 6 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह पाकिस्तान खिलाड़ी

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में गंभीर और लक्ष्मण ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और दोनों बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरा शतक जमाकर भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास लिख दिया था।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में इतिहास में यह पहली बारी हुआ था जब भारत की टीम के एक पारी के दौरान 2 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक जमाने में कामयाब हुए थे।

मैदान पर भिड़े जोस बटलर और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने की लड़ाई, अंपायर पर भी निकाला गु्स्सा: VIDEO

इसके बाद से ऐसा कारनामा अबतक नहीं हुआ है। इस मैच में लक्ष्मण ने नॉट आउट रहते हुए 200 रन की पारी खेली थी।  भारत की टीम ने पहली पारी में 7 विकेट पर 613 रन बनाए थे।

“ अगर  इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रहणे भी दोहरा शतक लगाने में कामयाब हो जाते तो कोहली और रहाणे इस दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते, रहाणे 188 रन बनाकर आउट हुए।“

#BREAKING: मोहम्मद कैफ ने ऐसा कमाल कर फिर से जगाई भारतीय वनडे टीम में वापसी की उम्मीद

Advertisement

हालांकि यह मैच ड्रा रहा था लेकिन यह मैच जहां गभीर और लक्ष्मण के ऐतिहासिक पारी के लिए याद किया जाता है वहीं अनिल कुंबले का टेस्ट क्रिकेट में यह आखरी मैच था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार