इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में हो सकता है। दिल्ली और अहमदाबाद चरण के दौरान बायो बबल में सेंध के बाद कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल के 14वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई अब टूर्नामेंट के शेष मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। साल 2020 में भी टूर्नामेंट के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में ही हुआ था और वह काफी सफल रहा था।

Advertisement

भारतीय टीम 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है। भारत को जून में टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है और इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच 9 दिनों का गैप है। बीसीसीआई चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, जिससे कि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे।

 

समाचार पत्र के मुताबिक अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी बीसीसीआई के पास 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच एक महीने का विंडो होगा और इस दौरान आईपीएल का आयोजन आसानी से कराया जा सकता है।

इसके लिए चार सप्ताह तक डबल हेडरों का आयोजन होगा। इस तरह 8 दिनों में 16 मैच हो जाएंगे और फिर आयोजकों को टूर्नामेंट के समापनके लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण के सम्बंध में बीसीसीअई 29 मई को आवश्यक घोषणा कर सकती है। इसी दिन उसका स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) होना है।

बीसीसीआई ने अनाधिकारिक तौर पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिके ट बोर्ड से आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दिन कम करने का अनुरोध किया। यह सीरीज 41 दिनों में समाप्त हो रही है। ईसीबी ने इस सम्बंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी है। इसे लेकर उसका रुख क्या है, इसकी घोषणा भी एसजीएम में हो सकती है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार