आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली सभी टीमें तय हो चुकी हैं और अब मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम भी सामने आ गया है। पाकिस्तान की दमदार जीत के साथ सुपर-8 की लाइनअप पूरी हुई, जहां बड़ी टीमें एक बार फिर अगले दौर में आमने-सामने होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में जगह बनाने वाली सभी आठ टीमों की पुष्टि हो चुकी है। पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से करारी शिकस्त देकर इस दौर में एंट्री की और इसके साथ ही टूर्नामेंट का अगला चरण पूरी तरह सेट हो गया।
बुधवार (18 फरवरी) को कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की इस जीत के हीरो रहे साहिबज़ादा फरहान, जिन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशल शतक जड़ते हुए नाबाद 100 रन बनाए। गेंदबाज़ी में उस्मान तारिक ने चार विकेट झटके, जबकि शादाब खान ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लेने के साथ अहम रन भी जोड़े।
सुपर-8 में ग्रुप-1 में भारत, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। वहीं ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जगह बनाने में सफल रहे हैं। सुपर-8 के मुकाबले भारत और श्रीलंका के कुल सात मैदानों पर खेले जाएंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड मुकाबलों के लिए पूरा शेड्यूल
- 21 फरवरी (शनिवार): न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (RPS), शाम 07:00 बजे
- 22 फरवरी (रविवार): इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, दोपहर 03:00 बजे
- 22 फरवरी (रविवार): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, शाम 07:00 बजे
- 23 फरवरी (सोमवार): जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, शाम 07:00 बजे
- 24 फरवरी (मंगलवार): इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, पल्लेकेले, शाम 07:00 बजे
- 25 फरवरी (बुधवार): न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो (RPS), शाम 07:00 बजे
- 26 फरवरी (गुरुवार): वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, दोपहर 03:00 बजे
- 26 फरवरी (गुरुवार): भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई, शाम 07:00 बजे
- 27 फरवरी (शुक्रवार): इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो (RPS), शाम 07:00 बजे
- 28 फरवरी (शनिवार): पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, शाम 07:00 बजे
- 01 मार्च (रविवार): जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली, दोपहर 03:00 बजे
- 01 मार्च (रविवार): भारत बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता, शाम 07:00 बजे
Also Read: LIVE Cricket Score
हर टीम सुपर-8 में तीन-तीन मैच खेलेगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। ऐसे में अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है और फैंस को लगातार हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा।