DC vs LSG: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

मुकाबले के बाद पंत ने कहा कि  टॉस ने अहम भूमिका निभाई और लखनऊ में , दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। बता दें पंत दिल्ली के खिलाफ नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

पंत ने कहा, “ हमें पता था कि हम 20 रन पीछे रह गए हैं। टॉस ने अहम भूमिका निभाई। जो भी पहले गेंदबाजी कर रहा है, उसे विकेट से काफी मदद मिलती है। लखनऊ में हमेशा ऐसा होता है, विकेट बेहतर होता जाता है और बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, खेल इसी तरह चलता है और आप शिकायत नहीं कर सकते, दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। हां, टॉस एक बड़ी भूमिका निभा रहा है, लेकिन हम बहाने नहीं ढूंढ रहे हैं। (आज निचले क्रम में बल्लेबाजी करने पर) सोच यह थी कि इसका फायदा उठाया जाए। हमने समद को ऐसे विकेट का फायदा उठाने के लिए भेजा। उसके बाद मिलर आए और हम वास्तव में विकेट पर फंस गए। आखिरकार, ये वो चीजें हैं जिन्हें हमें समझना होगा और आगे बढ़ने के लिए अपना बेस्ट संयोजन खोजने की कोशिश करनी होगी।”

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने एडेन मार्करम 52 रन, मिचेल मार्श 45 रन और आयुष बदोनी की 36 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में दिल्ली  ने 17.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 51 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने नाबाद 34 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार