टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के सुपरफैन अजय गिल बीते दिनों काफी सुर्खियों में थे। 18 साल के अजय गिल धोनी से मिलने के लिए 1436 KM पैदल चलकर रांची पहुंचे हैं। लेकिन, धोनी से इस युवक की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि धोनी IPL में हिस्सा लेने के लिए UAE रवाना हो चुके थे।

Advertisement

धोनी से ना मिल पाने पर इस युवक ने रांची में ही डेरा जमा लिया था लेकिन बाद में धोनी के दोस्त चिट्टू से बातचीत के बाद यह लड़का अब अपने घर के लिए निकल चुका है। यह युवक फ्लाइट के जरिए अपने घर हरियाणा जा रहा है। पहली बार फ्लाइट में बैठने पर यह युवक काफी खुश था और इसका पूरा श्रेय धोनी को दिया। 

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान इस युवक ने कहा कि वो धोनी के साथ रहना चाहता है और 3-4 महीने बाद वो फिर धोनी से मिलने आएगा। इसके अलावा उसने धोनी का फेवरेट गाना मैं पल दो पल का शायर हूं भी गाया। बता दें कि यह युवक हरियाणा से पैदल चलकर ही रांची पहुंचा था। धोनी के संन्यास के बाद उसने भी क्रिकेट छोड़ दिया था। 

धोनी के इस फैन ने कहा था कि खुद धोनी ने उनके सपने में आकर उनसे पैदल रांची आने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि वह धोनी का कहना मानेंगे और पैदल रांची पहुंचेगे। वहीं अगर आईपीएल की बात करें तो IPL 2021 सीजन का दूसरा फेज 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार