21 फरवरी,नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। चायकाल के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला। कुछ देर रुकने के बाद बारिश दोबारा आ गई, जिसके बाद अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का खेल खत्म करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले दिन सिर्फ 55 ओवरों का ही खेल हो सका। जिसके चलते अब बाकी के 4 दिन तक प्रतिदिन 98 ओवर को खेल होगा। जिससे पहले दिन के बचे ओवरों की भरपाई की जा सके। 

Advertisement

पहले दिन चायकाल की घोषणा होने तक भारत ने अपने पांच विकेट खोकर सिर्फ 122 रन बनाए ही हैं। रहाणे एक छोर पर 38 रन बनाकर खड़े हैं। उनके साथ ऋषभ पंत 10 रन बनाकर टिके हैं।   

रहाणे के अलावा ओपनर मयंक अग्रवाल ने 84 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। जबकि पृथ्वी शॉ (16), चेतेश्वर पुजारा (11), विराट कोहली (2) और हनुमा विहारी (7) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

न्यजीलैंड टीम के लिए डेब्यू मैच काइल जेमिसन ने तीन विकेट लिए हैं। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार